Laptop Sahay Yojana : गुजरात राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए लैपटॉप सहाय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार आदिवासी समुदाय को लैपटॉप खरीदने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

यदि आप भी आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं, तो आप इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको लैपटॉप सहाय योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं।
Laptop Sahay Yojana क्या है?
लैपटॉप सहाय योजना के माध्यम से गुजरात सरकार आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों को 1,50,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी अच्छी कंपनी के साथ अच्छी कीमत का लैपटॉप खरीद सकते हैं। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह धनराशि एक तरह से लोन राशि होती है।
परंतु इस धनराशि का 80% राज्य सरकार अनुदान के रूप में देती है, विद्यार्थी एवं परिवार केवल 20% धनराशि का भुगतान करना होता है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में जाती है।
लैपटॉप सहाय योजना का उद्देश्य
लैपटॉप सहाय योजना का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में आकर्षित करना है। इसके लिए सरकार डिजिटल शिक्षा की ओर ध्यान आकर्षित कर रही है। जिससे कि वर्तमान समय में चल रही टेक्नोलॉजी को आदिवासी समुदाय के विद्यार्थी समझ सके। इसी के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षा को प्राप्त करने के बहुत से साधन खुल जाते हैं।
लैपटॉप सहाय योजना के लाभ
- इस योजना के माध्यम से आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों को आर्थिक लाभ दिया जाता है।
- दरअसल यह आर्थिक लाभ लैपटॉप खरीदने के लिए मुहैया कराया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से लाभार्थी विद्यार्थी को 1,50,000 रुपए तक की धनराशि दी जाती है।
- इस धनराशि का 80% सरकार अनुदान के रूप में देती है, बच्ची हुई 20% धनराशि को छात्र द्वारा दिया जाता है।
- इसी के साथ इस योजना के लाभ से आदिवासी समुदाय के शिक्षा क्षेत्र में प्रसार होगा।
लैपटॉप सहाय योजना हेतु पात्रता
- इस योजना के लाभ की गुजरात राज्य के निवासी होना चाहिए।
- इसी के साथ आदिवासी समुदाय से संबंधित होना चाहिए।
- लाभार्थी विद्यार्थी न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए।
- इसी के साथ विद्यार्थी की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष निश्चित की गई है।
- लाभार्थी विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1,20,000 रुपए के अंतर्गत होनी चाहिए।
लैपटॉप सहाय योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- मोबाइल नं
छात्र/छात्राओं को सरकार फ्री लैपटॉप वितरित करेगी, पाएं लाभ
लैपटॉप सहाय योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया
1. लैपटॉप सहाय योजना हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
2. इस वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको न्यू आवेदन का विकल्प मिल जाएगा।
3. इस पर क्लिक करते ही आवेदन फार्म खुले जाएगा।
4. इस योजना के लाभ हेतु आवेदन कर्ता को आवेदन फार्म में पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
5. इसके पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
6. इस प्रक्रिया के पूर्ण होने पर लैपटॉप सहाय योजना हेतु फार्म का आवेदन हो जाएगा।